भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने डाक बंगले में स्वामी विवेकानन्द जंयति के उपलक्ष में युवा दिवस पर सगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें एनएसयुआई के पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान युवाओ ने अपने विचार व्यक्त किए । युवा नेता राजु सोनी,प्रवीण टांक ने भी संगोष्ठी को सबोधित किया। एनएसयुआई जिला महासचिव प्रेम पंवार ने स्वामी विवेकानन्द की शिकागों में विश्व सर्व धर्म समेलन में लिए भाषण के बारे में बताया तथा कैसे देश की आध्यमिकता व आदर्श व देश के समर्पित होने की युवाओं से शिक्षा लेने की बात की। इस अवसर पर विकास कोठारी,किशन गहलोत,राजेश तंवर,अविनाश चौधरी,जितेन्द्र मेंगवाल,जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी पृथ्वीराज पंवार,विकास सुन्देशा,सलीम खिलेरी,,अरशद,ईश्वर प्रजापत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इसी प्रकार स्वामी विवेकानंद की 155वीं जन्म जयंती पर नया बस स्टैंड स्थित मोटर मार्केट कार्यालय में युवा साथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया वही विचार गोष्ठी आयोजित की गई। बजरंग दल जिला संयोजक भवानी सिंह राजपुरोहित ने कहा कि विवेकानंद ने हमेशा सरल साधारण व्यक्तितव का जीवन यापन किया हम सब के आदर्श है। इस अवसर पर गजेंद्र चौधरी, पदम सिंह राठौड़, मोहनलाल जोशी, रोहित छाजेड़, श्याम देवासी, भरतसिंह, मनीष, राजगुरु, जगदीश सेन ,रमेश जोशी, दिनेश सिंह कालूड़ी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
